म्यूजिकल चेयर में उत्साह और क्रिकेट में दिखा जोश
मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे सोमवार को बेडमिन्टन, स्पूनरेरस व क्रिकेट मैच का होगा आयोजन
मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को बड़े उत्साह के साथ छात्रों के बीच हुई म्यूजिकल चेयर में सम्पत, ओम परिहार व मोतीराम तथा छात्राओं के बीच हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में किरण सोलंकी, शोभा विश्नोई, फातिमा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि जोश के साथ खेले गये क्रिकेट के सेमीफाइनल में निर्धारित ओवर में बसन्त सदन ने दो गेंद शेष रहते हेमन्त सदन के 77 रनों का लक्ष्य पूरा करते हुए जीत हासिल की। वॉलीबॉल मैच के सेमीफाइनल में 25-19, 25-11 के सेटो से हेमन्त सदन को शरद सदन ने पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। बेडमिन्टन, स्पून रेस व क्रिकेट मैच का फाइनल सोमवार को मंगलवार को बोरारेस, रस्साकस्सी, वॉलीबॅाल के फाइनल के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीएड प्रशिक्षणार्थियों की हौंसलाअफजाई की। निर्णायक समीना, इकबाल चुंदडीगर, डॉ श्वेता अरोडा, संध्या शुक्ला, तनुषी माथुर, अब्दुल तनवीर, शहाबुद्दीन खान रहे।