Home > Latest News / रंगोली से दिया दीपावली का सामाजिक संदेश

रंगोली से दिया दीपावली का सामाजिक संदेश

October 12, 2017

प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दीपावली, अनेकता में एकता का पर्व दीपावली,
भारतीय किसान व सैनिकों के साथ दीपावली विषयक रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अनेकता में एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द और उल्लास के प्रतीक भारतीय त्यौंहारों मे से एक दीपावली के अवसर पर गुरूवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के फार्मेसी संकाय के छात्र-छात्राओं की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतिभागियों ने दो-दो छात्रों की प्रत्येक टीमों में प्रदूषण-मुक्त स्वच्छ दीपावली, अनेकता में एकता का पर्व दीपावली एवं भारतीय किसान व सैनिकों के साथ दीपावली विषय पर कई कलात्मक व रचनात्मक रंगोली बनाकर, इसके माध्यम से देश व दुनिया के लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

फार्मेसी संकाय के डीन डाॅ. पीयूष शर्मा ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हुई इस प्रतियोगिता में छात्र अमित कुमार व इमरान को प्रथम स्थान आने पर ग्यारह सौ के नकद पुरस्कार व नूर मोहम्मद व ओसामा को द्वितीय स्थान आने पर पांच सौ एक रूपये तथा ओम सिंह सायमा को तृतीय स्थान आने पर दो सौ इक्कावन रूपये के नकद पुरस्कार से नवाज़ा गया।

यूनिवसर्सिटी के प्रेसीडेन्ट पद्मश्री अख्तरूल वासे व रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के सफल संचालन व आगामी दीपावली पर्व के लिए मुबारकबाद दी। प्रतियोगिता का अवलोकन निर्णायक व्याख्याता सुरभि जांगिड, उपासना खत्री, ममता भाटिया, प्रहलाद बोहरा ने किया। साथ ही जयपाल, वीरेंन्दर आयशा, मरहबा, निलोफर, साहिल, श्रवन हुड्डा, श्रवन सिंह एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।