डिप्टी कमांडेंट सत्तार खान का जोधपुर आगमन पर स्वागत सम्मान
मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने जैसलमेर के राजमथाई गांव के रहने वाले सत्तार खान का जोधपुर आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सत्तार खान को उनकी उपलब्धियों और देशप्रेम के प्रति उनके जज़्बे के लिए सम्मानित किया गया। सत्तार खान भारतीय वायुसेना में सेवारत रहे। एनएसजी में टीम कमांडर रहे। उन्होंने हाल ही में सहायक कमांडेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। इस मौके पर सदाकतुल्लाह खान (रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट) को भी देशसेवा एवं कौमी एकता में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। सत्तार खान की सफलता ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। सत्तार खान ने नई पीढ़ी को नशाखोरी, अपराध एवं मोबाइल रील्स से दूर रहने की नसीहत देते हुए देश की उन्नति में योगदान देने की नसीहत दी।
ऐसे सम्मान समारोहों से समाज में प्रेरणा और उत्साह का संचार होता है और युवाओं को अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
