इन्टेग्रल युनिवर्सिटी लखनऊ के चांसलर एवं वाइस चांसलर, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ करेगें समापन
जोधपुर 14 सितम्बर। मां के पैरो के नीचे जन्नत है, बेटी, बहन घर की इज्ज़त हैं, बीवी जिन्दगी की साथी है। इस्लाम औरतों को तालीम के साथ सभी क्षेत्रों में मर्दो के बराबर का हक देता है। हमें कुरआन को माअनों (अर्थों) के साथ सही तलफुज़ से पढना, नियमित नमाज़ पढना, रोजा रखना, जकात देना, जि़न्दगी में कम से कम एक बार हज करना और बुराइयों से परहेजगार बनना होगा, तभी हमारी दुनिया और आखिरत कामयाब होगी।
ये इस्लामिक उद्गार उन्नीसवें दो दिवसीय राज्यस्तरीय जश्ने सीरत ए पाक एवं इस्लामी मालूमात कोम्पेटिशन में शनिवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित मुकाबला ए हुस्ने किरअत, मुकाबला ए हम्दो नअ़त, तकरीरी मुकाबला व इस्लामिक क्विज़ कोम्पेटिशन में शरिक हुए प्रदेश स्तर के प्रतिभागियों ने कहें। उन्होंने हम्द में अल्लाह की तारीफ और नाअत में रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की तारीफ खूबसुरत असआर के साथ बेहतरीन अंदाज में पढ़ी। साथ ही सुबह उठने से लेकर, रात को सोने तक की सभी दुआएं सुनाई। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस्लाम की आधारभूत जानकारी और हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आदर्श जिन्दगी से रूबरू कराने के मक़सद से आयोजित इस प्रतियोगिता में जोधपुर, जयपुर, नागौर, गंगापुरसिटी, पाली, बीकानेर, बाड़मेर, अज़मेर व भीलवाडा सहित प्रदेष की 114 शिक्षण संस्थाओं के 86 विद्यालयों एवं 28 महाविद्यालयों के 850 विद्यार्थी व अध्यापकगण भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता प्रभारी मौलना शाहिद हुसैन नदवी ने बताया कि शनिवार को प्रथम व दूसरे सत्र में जमाअत इस्लामी हिन्द के सरपरस्त मौलाना मुहम्मद अली कासमी, जामिया सैयद अहमद शहीद टोंक के मुती मुहम्मद आदील खान, जामिया मईनुद्दीन चिश्ती अजमेर के मौलाना नवाब आलम, इमाम रब्बानी सैकेण्डरी स्कूल झुंझनू के मुती अबरार खान सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आये इस्लामिक शिक्षाविदों एवं निर्णायकों (जज) की मौजदूगी में कक्षा पांचवी से बारहवी, कॉलेज विद्यार्थी एवं अध्यापकगणों के समुह में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर व डिग्री, ग्रुप का तहरीरी (लिखित) इस्लामी क्विज़, तकरीर, किरअत, हम्दो नआत का मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को रविवार को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। आभार मारवाड़ शरिआ को ओपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेंविग सोसायटी के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।