शिक्षक दिवस के अवसर पर हुआ “शिक्षक संगोष्ठी” का आयोजन
जेाधपुर 5 सितम्बर । महाराजा गंगासिंह कृषि विश्वविधालय बीकानेर के पूर्व कुलपति डा. गंगाराम जाखड़ ने शिक्षकों का आहवान किया हैं कि वे विद्यालय से विश्वविद्यालय स्तर के विधार्थियो को बदलते परिवेश के साथ गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान करते हुए, उन्हे बेहतरीन नागरिक बनाने में सहभागी बने । डा. जाखड मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद युनिवर्सिटी जोधपुर के एक्ट की मंजूरी होने के खुशी में आयोजित श्रृखंलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में गुरूवार को मौलाना आज़ाद आडिटोरिायम में शिक्षक दिवस के अवसर पर “भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति महामहिम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जीवन आधारित “शिक्षक संगोष्ठी” में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे।
मारवाड़ शरिआ क्रेडिट को आपरेटिव सेंविग सोसायटी के संरक्षक डॉ कुमार राजीव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े, कमजोर एवं अल्पंसख्यक वर्ग के हर नागरिक को अध्ययन के साथ समाज में आगे बढने का हक़ है । मौलाना आजाद विश्वविद्यालय हर ऐसे नागरिकों विद्यार्थियो को गुणात्मक शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हे स्वावलम्बी बनाने में सहायक होगी ।
प्रारम्भ में हाफिज अब्दुल मजीद ने तिलावत-ए-कुरआन शरीफ का पाठ किया सोसायटी महासचिव मोहम्मद अतीक ने मौलाना आज़ाद युनिवर्सिटी को मारवाड़ के लिए एक सौग़ात बताते हुए कहा कि पश्चिम राजस्थान के युवाओं को विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा एवं बेहतरीन शैक्षिक सुविधाएं हासिल हो सकेगी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, प्रोफेसर जहुर खां मेहर, केएन कॉलेज निदेशिका डॉ सुधी राजीव, नगर निगम उपमहापौर न्याज़ मोहम्मद सहित कई शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में सम्भागीय वन संरक्षक इस्हाक अहमद मुगल, स्टेट रिसोर्स सेन्टर के निदेशक डॉ जीमल काजमी, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सईद अंसारी, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मनीषा पंवार मारवाड़ शरिआ क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी के चेयरमेन शौकत अंसारी, निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी,डॉ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुंन्दड़ीगर, मोहम्मद ईस्माइल, डॉ इकबाल, अब्दुल रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, समाजसेवा की इकबाल खान, कांग्रेस महिला पार्षदगण सहित समस्त सोसायटी पदाधिकारीगण एवं सोसायटी अधीन संचालित समस्त संस्थाओं के स्टाफगण व विद्यार्थियों ने शिर्कत की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों को तोहफा व सहभोज दिया गया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुन्दड़ीगर ने किया। सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने आभार ज्ञापित किया।