मौलना आजाद बी.एड. कॉलेज एवं मौलना आजाद महिला बी.एड. कॉलेज का तिंवरी शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न
जोधपुर 05 अक्टूबर। मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज एवं मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रध्यापक-छात्राध्यापिकओं का दल अपने अध्यपकगणो के साथ तिंवरी के एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से सकुशल लौट आया।
भ्रमण प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि इस दल ने तिंवरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही वहां की प्राकृतिक सौन्दर्य को नजदीक से जाना। मौलाना आजाद बीएड़ कॉलेज प्राचार्य डॉ सपना सिंह राठौड़ एवं महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण जैसी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में भी बढ चढकर भाग लेना चाहिए। जिससे वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता अर्जित कर अपना एवं अपने परिवार के साथ कॉलेज का भी नाम रोशन कर सकें। भ्रमण में बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों के समुहों में गीत, राजस्थानी लोकगीत, आशुभाषण, मुहावरें, पहेलियां, तुगबंदी, एक्टिंग, वाद-विवाद एवं अन्ताक्षरी आदि प्रतियोगिाताएं हुई। इस दल में मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, प्रमीला गहलोत, ममता शर्मा, मोहम्मद रफीक, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन, तनवीर काजी, रीना गोयल, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद जावेद, सुनील, इकबाल सहित प्राध्यापकगण भी साथ गये। सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक़, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, बीएड़ कंट्रोलर ओपी बोहरा ने दल के लौटने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।