Home > Latest News / भविष्य के लिए तेल एवं गैस ऊर्जा का करें संरक्षण

भविष्य के लिए तेल एवं गैस ऊर्जा का करें संरक्षण

October 21, 2013

“तेल एवं गैस ऊर्जा संरक्षण संगोष्ठी” का हुआ आयोजन

जोधपुर 21 अक्टूबर। भारत सरकार के तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में 01 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलने वाले देषव्यापी तेल एवं गैस ऊर्जा संरक्षण अभियान के अन्तर्गत हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेषन लिमिटेड (एचपीसीएल), क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सहयोग से कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद बीएड़ कॉलेज के ऑडिटोरियम में तेल एवं गैस ऊर्जा संरक्षण संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में एचपीसीएल के वरिष्ठ परिचालन अधिकारी पी.के.शर्मा ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देष्य भविष्य के लिए तेल एवं गैस पदार्थो का संरक्षण करना हैं ताकि इनकी आपूर्ति आने वाली पीढियों के लिए सुनिष्चित की जा सकें। उन्होने स्लाइड शो के माध्यम से छात्रध्यापक-छात्राध्यापिकाओं को तेल एवं गैस संरक्षण उपयोगों से अवगत कराया। तेल व गैस के भण्डार सीमित हैं इन्हें बचाने के लिए सजीव प्रदर्षन भी किये गये।

एचपीसीएल के वरिष्ठ बिक्री अधिकारी अजयपाल सिंह चैहान ने कहा कि घरों में आईएसआई मार्का के उच्चताप क्षमता के होटप्लेट (स्टोव) का प्रयोग करें। खाना पकाने के लिए उपयुक्त सभी साम्रगी पास में रखें व प्रेषर कुकर का प्रयोग करें। बर्तन ढक कर खाना बनायें। छोटे बर्नर का अधिक प्रयोग करें। नियमित साफ रखें। कार्ययोजना बनाकर खाना पकायें और यथा सम्भव परिवार सदस्य साथ बैठकर खाना खायें। कार्यालय व विद्यालय जाने के लिए वाहन पूल करके, एक ही वाहन में जायें। इंजन का नियमित रखरखाव रखें। ट्राफिक सिग्नल पर लालबत्ती होने पर इंजन बंद कर दें। रेल, बस व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकतम प्रयोग करें।

सोसायटी निदेषक शब्बीर अहमद खिलजी, मौलाना आजाद बीएड़ कॉलेज प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड़, महिला बीएड़ कॉलेज प्राचार्या माधुरी दत्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में तेल एवं गैस संरक्षण के रंगीन पोस्टर, बैनरर्स, लीफलेट आदि का प्रदर्षन किया गया। अंत में रोचक प्रष्नोत्तरी कार्यक्रम में तेल एवं गैस से जुड़े आधारभूत एवं महत्वपूर्ण प्रष्नो पर सही जवाब देने वाले 50 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। संगोष्ठी में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, प्रभारी सलीम अहमद, समस्त बीएड़ व्याख्यतागण, बीएड़ प्रषिक्षणार्थी व एचपीसीएल सदस्य उपस्थित थे। पूर्व में तिलावत ए कुरान सालख खां ने किया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर व धन्यवाद बीएड़ कंट्रोलर ओपी बोहरा ने दिया।