निवेशक जागरूक रहकर करें निवेश - डॉ जोशी
‘वित्तीय साक्षरता युवाओं के लिए जरूरी‘ विषयक सेमिनार का मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन
बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज के ‘निवेशक जागरूकता निधि‘ विषयक सेमीनार का आयोजन बुधवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में किया गया।
पूंजी बाजार विशेषज्ञ एवं डॉ सुरेश राठी सिक्युरीटिज के महाप्रबन्धक डॉ मलय जोशी ने “पूंजी बाजार में बरतने वाली सावधानियां व निवेश की सुरक्षा” एवं ‘वित्तीय साक्षरता युवाओं के लिए जरूरी‘ विषयक सेमिनार के सन्दर्भ में कहा कि निवेशक जागरूक रहकर निवेश करें। जल्द निवेश की प्रवृति व लम्बे समय के निवेश से अच्छे लाभ अर्जित होंगे। बाजार विशेषज्ञ एवं कम्पनी सचिव संस्थान के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने बीएसई निवेशक जागरूकता के विषय पर कहा कि पूंजी बाजार में जोखिम भी है और अच्छे रिटर्न भी है परन्तु सट्टे की प्रवृति से बचें। यदि समझ में न आयें तो शेयर मार्केट में इन्वेशमेंट करने से बचें। म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश नए निवेशकों के लिए सुरक्षित है। उन्होंने इन्श्योरेंस, मेडिक्लेम, गोल्ड, केपिटल मार्केट एवं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान सहित निवेश करने के विभिन्न सुरक्षित क्षेत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से मोमेन्टो प्रदान कर, सम्मानित किया गया।
अंन्त में सेमीनार में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी एवं मौलाना आजाद बीएसटीसी स्कूल के छात्र-छात्राएं, व शिक्षाविदों ने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, समन्वयक सलीम अहमद, प्रिन्सीपल जेबानाज, डॉ. सत्यप्रकाश व्यास, डॉ. निरंजन बोहरा, डॉ. इनाम इलाही, डॉ. रविन्द्र टेलर, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ अंजलि सोनी, डॉ मरजीना, फरहा मेहर, मोहम्मद शाहिद, नीलम जोशी, राम प्रकाश सहित समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित थे। संचालन डॉ अब्दुल्लाह खालिद ने किया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओ.पी. बोहरा ने आभार ज्ञापित किया।