Home > Latest News / राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चैयरमेन ने किया मारवाड़ शरिआ सोसायटी के एक्सटेंसन काउन्टर का उद्घाटन

राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चैयरमेन ने किया मारवाड़ शरिआ सोसायटी के एक्सटेंसन काउन्टर का उद्घाटन

January 06, 2015

राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चैयरमेन ने किया
मारवाड़ शरिआ सोसायटी के एक्सटेंसन काउन्टर का उद्घाटन

जोधपुर 06 जनवरी। कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ शरिआ कॉ-आपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड जोधपुर के एक्सटेंसन काउन्टर का विधिवत् उद्घाटन राजस्थान मदरसा बोर्ड़ के पूर्व चेयरमेन मौलाना फजले हक ने सोजती गेट स्थित तकिया चांद शाह मार्केट परिसर में किया। मारवाड़ शरिआ सोसायटी के चेयरमेन शौकत अंसारी ने बताया कि छः वर्ष पूर्व इस्लामिक शरिआ कानून के अनुसार शुरू हुए इस सेन्टर ने लोगों की बचत, अमानत और उनके व्यवसाय को उम्मीद से अधिक गतिशीलता दी है और उनके नफे-नुकसान में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

मौलाना फजले हक ने शरिआ पर चलने वाली इस सोसायटी से सभी लोगों को अधिक से अधिक जुड़कर, अपनी बचत का हलाल नफा हासिल करने को कहा। इस उद्घाटन समारोह में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, मोहम्मद हारून खान, मोहम्मद इस्माईल, रऊफ अंसारी, निसार अहमद खिलजी, मोहम्मद साबिर, शफी मोहम्मद, अयाज अहमद, मुहम्मद अमीन मोदी, नासिर खान, इरशाद अली, फिरोज खान एवं सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित थे। अंत में शरिआ सासोयटी की प्रगति के लिए दुआ की गई।