खेल सप्ताह में दिखी, बच्चों की खेल प्रतिभा
खेल सप्ताह के अन्तर्गत जलेबी रेस, मेंढ़क रेस, बैलेंस रेस का हुआ आयोजन
कोई मेंढ़क की तरह कूद रहा था तो कोई जलेबी को जल्दी-जल्दी खा रहा था तो कई सारे नन्हें-मुन्नें लड़के-लडकिया बैलेंसिंग रेस में दौड़ रहे थे। मौका था कमला नेहरू नगर, पाल लिंक रोड़ स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को शुरू हुए खेल सप्ताह के अन्तर्गत नर्सरी, केजी व प्रेप के 160 बालक-बालिकओं के बीच हुई जलेबी रेस, मेंढ़क रेस व बैलेंस रेस प्रतियोगिता का। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ खूब धूम मचाई।
प्रधानाचार्या उम्मे कुलसुम ने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से आयेाजित इन प्रतियोगिताओं में मंगलवार को बाधा रेस, लेमन स्पून रेस, खो-खो व कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच आयोजित होंगे। निर्णायक की भूमिका में पीटीआई चिन्मय जोषाी, शिक्षिका अजरा, मुमताज, नजमा, रश्मि, अंजना, गजाला, नजमा, जकिया, रश्मि टाक, भावना, शब्बाना सय्यद, सुरय्या ने की। समस्त अध्यापकगणों का विषेष सहयोग रहा।