Home > Latest News / बोरा रेस और वॉलीबॉल में दिखा शारीरिक नियंत्रण

बोरा रेस और वॉलीबॉल में दिखा शारीरिक नियंत्रण

January 14, 2015

बोरा रेस और वॉलीबॉल में दिखा शारीरिक नियंत्रण
मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे चल रहे “उमंग खेल सप्ताह 2015” का
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन

मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे ‘उमंग खेल सप्ताह 2015‘ के अन्तर्गत अन्तिम दिन रोचक एवं उत्साह से भरपूर बोरा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएड प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता ने खिलाडि़यों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि छात्राओं की बोरा रेस में कंचन, दिलखुश व शबीना तथा छात्रों की बोरा रेस में मेऊ खान व इमरान अहमद क्रम रूप से क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहे। बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने बताया कि कड़े संघर्ष व पूरे शारीरिक दमखम के साथ खेले गये वॉलीबॉल मैच में गु्रप ए ने 23-25, 18-25, 21-25 के रोमांचक सेटों के साथ गु्रप सी को कड़ी सिकस्त (हार) दी।

अन्त में आयोजित हुए इस खेल सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह में मारवाड़़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य रऊफ असंारी, फिरोज अहमद काजी ने बीएड प्रशिक्षणार्थियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए इन प्रतियोगिताओं को बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए जरूरी बताया। बीएड़ कॉलेज की कार्यक्रम प्रभारी समीना ने कहा कि निर्णायक के तौर पर प्रभारी माधुरी दत्ता, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, डॉ श्वेता अरोडा, संध्या शुक्ला, समीना, तनुषी माथुर, अब्दुल तनवीर, शहाबुद्दीन खान रहे। अतिथियों ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा व्याख्याता शहाबुद्दीन खान को खेल सप्ताह के कुशल प्रबन्धन के लिए प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप दिये। तिलावते कुरान जीमन खां ने किया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया। आभार बीएड प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता ने किया।