Home > Latest News / व्यावसायिक कौषल एवं दक्षता प्रदर्षनी में दिखी

व्यावसायिक कौषल एवं दक्षता प्रदर्षनी में दिखी

January 15, 2015

व्यावसायिक कौषल एवं दक्षता प्रदर्षनी में दिखी
भविष्य के इंजीनियर एवं वैज्ञानिकों की रचनात्मक प्रतिभा

डीजल ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने हाइड्रोलिक जेक, एयरकम्प्रेशर, कायनेटिक आर्ट मैकेनिज्म के मॉडल बनाये, तो रेफ्रिजरेटर एण्ड एयरकन्डीशनर के प्रशिक्षणार्थियों ने सेन्ट्रल टॉवर कुलिंग तो फिटर के प्रशिक्षणार्थियों ने शीट मेटल वर्क के नमूने बनाये, तो वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों ने बेहतरीन केन्डल झाड फानूस बनाकर, रचनात्मकता के नये आयाम पेश किये।

ये सभी मॉडल, चार्ट एवं रचनात्मक उत्पाद स्वामी विवेकानन्द जयन्ति के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत 13 से 15 जनवरी तक कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान (माम आईटीआई) में चलने वाली तीन दिवसीय व्यावसायिक कौषल एवं दक्षता प्रदर्षनी में मौलाना आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने बनाये।

मौलाना आईटीआई के प्रिन्सीपल मनीष माथुर ने कहा कि तकनीकी षिक्षा में देष के युवा अधिक से अधिक भागीदार बनकर, भविष्य के इंजीनियर और वैज्ञानिक बनें। इसी उद्देष्य की पूर्ति के लिए हर वर्ष ये प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इसमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के विद्यार्थियों ने हाऊस वायरिंग, वाटर लेवल कंट्रोलर, सीरिज टेस्ट बोर्ड, स्टार कनेक्शन, इलेक्ट्रो मेगनेट, रूम हीटर, बैल कंट्रोल बाई थ्री लैम्प, सोलर लाईट, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम असिस्टेंट के प्रशिक्षणार्थियों ने ऑपन कम्प्यूटर सर्किट व आईटी एण्ड ईएसएम के प्रशिक्षणार्थियों ने फायर डिटेक्टर हीट अलार्म, ऑटोमेटिक लाईट सेंसर सहित कई क्रियेटिव व सराहनीय मॉडल बनाये।

इस प्रदर्शनी में माम आईटीआई के प्रशानिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी, अनुदेशक इम्तियाज अली, लक्ष्मी चंद धारीवाल, रेणू माथुर, टीना व्यास, रूचि हर्ष, अमित कल्ला, गणपत, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, अब्दुल समद, मोहसिन खान, मोहम्मद शकील, शेख फखरूद्दीन अहमद, शेख मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद शफीक, संगीता पुरोहित, सुरेन्द्र सिंह, अनीसुर्रहमान, नफीस अहमद, मुश्ताक अहमद, नन्द किशोर, मोहम्मद इश्तियाक काजी, लियाकत अली, श्रवण विश्नोई, जावेद अली, इकबाल, नासिर, वहीद, साबरा सहित समस्त ट्रेडों (व्यवसाय) के 500 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

प्रदर्शनी में अवलोकन करने आने वाले कक्षा आठ से बारहवी एवं कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को स्वरोजगारोन्मुखी तकनीकी षिक्षा की जानकारी भी दी गयी। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के समस्त सदस्यों, मौलाना आजाद स्कूल के प्रिन्सीलप इन्तिखाब आलम ने आईटीआई विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की।