“दार्जलिंग एवं सिक्किम के शैक्षणिक भ्रमण के लिए 59 सदस्य दल रवाना”
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज के 59 सदस्य, बीएड प्रषिक्षणार्थी दल अपने व्याख्यातागणों के साथ जोधपुर से दार्जलिंग व गंगटोक के सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रेल से रवाना हुआ।
भ्रमण प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि ये दल पश्चिम बंगाल राज्य के शहर दार्जलिंग एवं चाइना व भूटान की सीमाओं के नजदीकी राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने के साथ ही वहां से जुड़ी कला, संस्कृति, वेशभूषा, भाषा, परम्पराओं व शैक्षिक स्तर को नज़दीक से जानेगा और इससे जुड़ी हिमालय पर्वत श्रृखंला तथा इसकी भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करेगा।
महिला बीएड प्राचार्या सपना सिंह राठौड़ ने कहा कि बीएड प्रषिक्षणार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण जैसी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के मकसद से ये एज्यूकेशनल टूर आयेजित किया गया। जिससे विद्यार्थी जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता अर्जित कर परिवार, कॉलेज, एवं देष का नाम विष्व स्तर पर रोशन कर सकें। इस दल में व्याख्याता मोहम्मद रफीक, गीता शर्मा, तनवीर काजी, कान्ता मिश्रा, सलीम अहमद, मदीना बानो, मोहम्मद जावेद, इकबाल मोहम्मद साथ गये। सोसायटी के अध्यक्ष अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नज़ीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इसहाक, महासचिव मोहम्मद अतीक ने दल को सकुषल लौटने की दुआओं के साथ विदा किया।