लोकगीत व रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया गणतंत्र दिवस
फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी विद्यालय की प्रधानाचार्य शमीम शेख ने कहा कि सोमवार को आयोजित 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण
पश्चात् गर्ल्स स्काउट गाइड की छात्राओं ने गाइड लीडर अरूणा सोलंकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय झण्डे को सलामी दी। सलामी के बाद राष्ट्रगान, मार्च पास्ट व स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। साथ ही छात्राओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत यात्रा की खुशी में ‘गणतंत्र दिवस पर वेलकम ओबामा‘ की खूबसुरत रंगोली उकेरी।
कार्यक्रम प्रभारी नूर बानो ने बताया कि छात्राओं ने लाठी ड्रिल व डम्बल्स से व्यायाम किया। छात्राओं ने बहुत ही खूबसूरत सामूहिक गीत पेश किया। राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित होने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सैकड़ो विद्यार्थियों की मौजूदगी में देशभक्ति गीत, भाषण, व सांस्कृतिक प्रोगा्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में समस्त स्टॉफगण का विषेष सहयोग रहा।