“सूरज डूबा है” के गीतों के साथ मनाया गणंतत्र दिवस
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मदरसा क्रिसेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने मनाई 26 जनवरी।
26 जनवरी शनिवार को पाल लिंक रोड, नन्दन वन स्थित मदरसा क्रिसेन्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बडी धूमधाम से झण्डारोहण किया गया। प्रधानाचार्य उम्मे कुलसुम ने कहा कि छात्रा-छात्राओं ने “सूरज डूबा है” जैसे देश भक्ती गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मदरसा क्रिसेन्ट के छोट-छोटे बच्चों ने व्यायाम, एकरोबेटिक इवेंट व सामुहिक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम अधिकारी शहनवाज व पी.टी.आई. चिन्मय जोशी ने बच्चों को मार्चपास्ट कराया और कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।