आवासीय हॉस्टल के बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस
समाज के कमजोर एवं अनमांकित विद्यार्थियों की बेहतर जिन्दगी के लिए सूरसागर स्थित राजकीय आवासीय विद्यालय हॉस्टल में 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्ड़ारोहण कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें राष्ट्रगाान के साथ, गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुये। समारोह में मुख्यअतिथि ओमप्रकाश सांखला, प्रभारी निसार मोहम्मद, अध्यपाक टी.एन. गौड़, वार्डन महेन्द्र सैन सहित समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थिगण उपस्थित थे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तृती के पश्चात् समस्त बच्चों को लड्डू वितरित किये गये।