देश भक्ति गीतों ने बांधा समां
मौलाना आज़ाद सहषिक्षा एवं महिला बी.एड. कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं ने दी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बी.एड. कॉलेज एवं सहषिक्षा बी.एड़ कॉलेज में 66 वां गणतंत्र दिवस शनिवार को बडी धूमधाम से मनाया गया। बी.एड़ कॉलेज प्राचार्या डॉ शोभा गुप्ता व महिला बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड ने बताया कि झण्डारोहण पष्चात् छात्राध्यापिकाओं ने “यह मंदिरों का देश है व यह मस्जिदों की सरज़मीं” गीत सुनाकर सारे प्रागंण का समां बांध दिया।
साथ ही बीएड विद्यार्थियों ने देष भक्ति गीत की प्रस्तुत दी एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष किये। इस अवसर मौलाना आजाद यूनिवसिर्टी के विद्यार्थियों ने ‘यह शहीदों की जयहिन्द बोली‘ गीत पेश किया। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओ.पी.बोहरा एवं समस्त बी.एड़ व्याख्यातागणों इस अवसर पर उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।