Home > Latest News / “तालीम से मिलेगी तरक्की‘ के पैगाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस”

“तालीम से मिलेगी तरक्की‘ के पैगाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस”

August 16, 2015

“तालीम से मिलेगी तरक्की‘ के पैगाम के साथ
मनाया गया स्वतंत्रता दिवस”
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की सभी शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

जोधपुर 16 अगस्त। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शनिवार को 69 वें स्वतंत्रता दिवस का झणडारोहन समाजसेवी इकबाल बैण्ड बॉक्स ने किया। उन्होंने विध्यालय के स्काउट गाइड्स के मार्च पास्ट को सलामी दी और संदेश दिया कि सभी विध्यार्थियों को तालीम के जरिये मुल्क का नाम विश्वमंच पर गौरवान्वित करना हैं।

सोासयटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि स्वतंत्रता के 68 वर्ष पूरे होने पर हमें खुशी और गर्व का अनुभव करना चाहिए। साथ ही गत वर्ष विभिन्न संस्थानो में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विध्यार्थियों तथा सामाजिक स्तर पर शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवाकार्य करने वाले इकबाल बैण्ड बॉक्स सहित 40 लोगों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के अधीन संचालित सभी शैक्षिक संस्थाओं के विध्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान, एनसीसी स्काउट परेट, बैण्ड व मुबस्सिर रजा ने तिलावत कुरान, छात्र फैसल ने मरहूम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पैगाम तथा छात्र अमान व साथीयों ने ‘शिक्षा का महत्व‘ पर नाटक पेश किया।

इस गणतंत्र दिवस समारोह में सोसायटी के सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक खां, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, डॉ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुंदडीगर, फजलुर्रहमान, फिरोज अहमद काजी, ओ.पी.बोहरा, बाबू खान शेख, डॉ. सपना सिहं राठौड़, माधुरी दत्त्ता, जितेन्द्र खत्री, मनीष माथुर, मुजीब अहमद काजी, फतेह, मोहम्मद, फारूक अहमद, शमीम शेख, उम्मे कुलसुम, अब्दुल वहिद बैलिम, समस्त अध्यापकगण, विध्यार्थी एवं शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिर्कत की। आभार शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया व संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।