Home > Latest News / देश भक्ति गीतों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

देश भक्ति गीतों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2015

देश भक्ति गीतों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मदरसा क्रिसेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

शनिवार को 69 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नन्दन वन, पाल लिंक रोड स्थित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बडी धूमधाम से झण्डारोहण किया गया।

प्रधानाचार्य उम्मे कुलसुम ने कहा कि नन्हें मुन्हें छात्र-छात्राओं ने बैण्ड की प्रस्तुती दी। मदरसा क्रिसेन्ट की हबीबा व साथियों ने ‘वेलकम सांग‘, छात्रा आरिज ने अंग्रेजी में भाषण, राबिया व साथी ने ‘मैसेज ऑफ ह्यूमनिटी‘ नाटक, पेश कर मानवता व शिक्षा का पैगाम दिया। पी.टी.आई. चिन्मय जोशी व समस्त स्टॉफ ने बच्चों को मार्चपास्ट कराया और कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।