Home > Latest News / सुरक्षा बन्धन से जुडे़ंगे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के सभी विध्यार्थी राज्य संसाधन केन्द्र की ओर से बीमा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

सुरक्षा बन्धन से जुडे़ंगे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के सभी विध्यार्थी राज्य संसाधन केन्द्र की ओर से बीमा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

August 26, 2015

सुरक्षा बन्धन से जुडे़ंगे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के सभी विध्यार्थी राज्य संसाधन केन्द्र की ओर से बीमा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


जोधपुर 26 अगस्त। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अन्तर्गत पारस्परिक प्रचार-प्रसार अभियान में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के सभागार में बुधवार को राज्य संसाधन केन्द्र एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के संयुक्त तत्वावधान में बीमा जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बन्धन पैकेज के बारे में जानकारी दी गई। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से यूनिवर्सिटी के समस्त विध्यार्थियों का सुरक्षा बीमा करवाने की घोषणा करते हुए, उन्हें बीमा का महत्व बताया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर सम्भव प्रयास करने की बात कही।

राज्य संसाधन केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह राठौड़ ने वित्तिय साक्षरता तथा इस राखी के त्योहार पर भाई-बहिन के रिश्ते को सुरक्षा-बन्धन बीमे से मज़बूती देने की बात कही। शिविर में यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर विभाग के प्रभारी फारूक अहमद, एसआरसी की कार्यक्रम समन्वयक रेहाना बेगम, सुमन शर्मा, रजनी सेवरिया, कार्यकर्ता सुरैश चौहान, व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन यूनिवर्सिटी व्याख्याता डॉ. अब्दुल्लाह खालिद ने किया।