Home > Latest News / नगर अ शेष ने जीती 60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता

नगर अ शेष ने जीती 60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता

September 08, 2015

नगर अ शेष ने जीती 60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता

 

जोधपुर 08 सितम्बर। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मेज़बानी में शारीरिक षिक्षा महाविध्यालय एयरफोर्स में आयोजित की जा रही, जोधपुर जिले के दस टीमों की चार दिवसीय ‘60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता‘ के मंगलवार को हुए फाइनल मैच में नगर अ शेष ने नगर ब शेष को 33 रनों से शिकस्त दी।

मैच प्रभारी पीटीआई जुगनू मेहर ने कहा कि नगर अ ने टॉस जीतकर, पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 84 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें गौतम ने सर्वाधिक 23 रन बनाये। नगर ब के आशुतोष ने 3 विकेट लिये।

जवाबी मुकाबले में नगर ब की पूरी टीम 51 रनों पर ही सिमट गई। नगर ब के गौरव ने 12 रन बनाये। नगर अ के प्रिंस भाटी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिये। स्कोरर देवेन्द्र सिंह, अंकुश निर्बाण थे तथा एम्पायर रा.बा.उ.मा.वि. काली बेरी के पीटीआई कन्हैयालाल, रा.उ.प्रा.वि. किरमसरीया के पीटीआई जालम सिंह थे। मेजबान स्कूल के प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि बुधवार 9 सितम्बर को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद मुस्लिम सी.सै. स्कूल में विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को सम्मानित किया जायेगा।