पंजाब के एमएलए ने किया ‘मौलाना आजाद इन्टर हाउस गेम्स एवं स्पोर्टस‘ के प्रतिभागियों का सम्मान
खिलाड़ी हमेशा कड़ी मेहनत से संघर्ष करके जीत का लक्ष्य हासिल करता है और आगे जाकर ये खिलाडी ही राष्ट्र के नेषनल प्लेयर बनते हैं। जरूरत है सही मार्गदर्षन और खुद पर अटूट विष्वास की।
ये कहना है, पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो क्षेत्र के एमएलए जोगिन्दर सिंह का। वे अपने जोधपुर प्रवास के दौरान कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आयोजित मौलाना आजाद इन्टर हाउस गेम्स एवं स्पोर्टस पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यवक्ता, समस्त प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, रस्साकस्सी, बैडमिन्टन, स्पून रेस, बोरी रेस, केरम, म्यूजिकल चेयर में 750 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले कुल 175 छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो, शील्ड, कप व मेडल के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। खेल प्रभारी रिजवान अहमद ने जानकारी दी कि विभिन्न इन्डोर व आउटडोर खेलो में छात्र-छात्राओं का प्रदर्षन राष्ट्रीय स्तर का रहा।
इस मौके पर पंजाब की प्राइमरी काॅपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलेपमेन्ट बैंक के रिटायर्ड डीजीएम विनोद कुमार, माई खदिजा इन्स्ट्ट्यिूट आॅफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के वरिष्ठ सदस्यगण हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, मोहम्मद अतीक, हाजी मुहम्मद इस्हाक खां, रऊफ अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।
समारोह की सफलता में मेन्टर साकिर मोहसिन, शराफत, नागेश, आलम, इरफान, रिजवान, रहमान, जितेन्द्र, महेन्द्र, जिम्मी, अशोक, रेहाना, अंजली, जयश्री, चेनाराम, शादाब, लक्ष्मण, मंजुलता, कल्पना, शमा, समिक्षा, वन्दना, पूजा, सुमन सहित समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने दिया। संचालन मोहम्मद इरफान ने किया।