फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा
मौलाना आजाद इन्टर हाउस गेम्स एवं स्पोर्टस का समापन
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय मौलाना आजाद इन्टर हाउस गेम्स एवं स्पोर्टस के अन्तर्गत खेले गये विभिन्न इन्डोर व आउटडोर खेलां में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी।
खेल प्रभारी रिजवान अहमद ने जानकारी दी कि क्रिकेट के रोमांचक मैच में ग्यारहवीं विज्ञान की टीम ने सोहेल के शानदार 60 रनों की बदौलत टीम एफ को 5 विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में रेड हाउस की टीम ने असलम के बेहतरीन 34 रनो की बदौलत अंतिम गेंद पर चौका लगाकर, ग्यारवीं विज्ञान की टीम को 8 विकेट से हराया। क्रिकेट के फाइनल में यलो हाउस के मुसल्लिम के शानदार 65 रनों के जरिये, यलो हाउस ने रेड हाउस पर 12 रनों से जीत दर्ज की।
म्यूजिकल चेयर में आलिया प्रथम, नौरीन द्वितीय व आफरीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम के रोमांचकारी युगल खेल में आलिया और नेहा ने पहला व आयशा व तसलीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। केरम के छात्र वर्ग में परवेज व आकिब ने प्रथम व मुकीद व सरफराज ने द्वितीय स्थान पर बाजी मारी।
बैडमिन्टन युगल के फाइनल में तसनीम-नमीरा, शरीन-मुस्कान व फरहत-इरम ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिन्टन छात्र के युगल वर्ग में अभीखान- बरकत, शाहिद-शहनवाज, रईस-जुनैद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। फुटबाल के कड़े मुकाबले में ब्लू हाउस ने पेनल्टी शूट आउट से यलो हाउस को 5-4 के स्कोर से हराया।
विद्यालय के प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि शनिवार को जेडीए चेयरमेन महेन्द्र सिंह राठौड के मुख्य आतिथ्य में फाइनल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मौलाना आजाद इन्टर हाउस गेम्स एवं स्पोर्टस का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। फाइनल के लिए समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर है।