‘रेडक्रॉस - मानवता की सेवा में’ विषय पर हुआ व्याख्यान
इन्टरनेषनल कमेटी ऑफ़ रेडक्रॉस (आईसीआरसी) के रिजनल हेड जेरीमी इंग्लैण्ड ने दिया व्याख्यान
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में एक दिवसीय ‘रेडक्रॉस - मानवता की सेवा में’ विषयक व्याख्यान शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में इन्टरनेषनल कमेटी ऑफ़ रेडक्रॉस (आईसीआरसी) के रिजनल हेड जेरेमी इंग्लैण्ड के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जायेगा।
भारत, नेपाल, भूटान, मालदीव के अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल (इंटरनेशनल रिजनल डेलिगेशन) के प्रधान जेरीमी इंग्लैण्ड ने दुनिया भर में हो रहे रेडक्रॉस के वैष्विक मदद कार्यो पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से इराक, सीरिया, अफ्रीका, फिलीस्तीन, युगान्डा, यमन सहित दुनिया के कई देषों में रेडक्रॉस के कार्यो की डोक्यूमेन्टरी भी दिखाई और लोगों से बिना किसी जातीय भेदभाव के इन्सानियत की खातिर आपातकाल परिस्थितयों में एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बतया कि रेडक्रॉस के कार्यो में अंतर्राष्ट्रीय और आंतरिक सषस्त्र संघर्षो के षिकारों की रक्षा, युद्ध के घायल, कैदियों, शरणार्थियों, नागरिकों और अन्य गैर-लड़ाकों की चिकित्सा सहायता, मानवीय आपातकाल, विकास कार्यक्रमों के विष्लेषण, नीति विकास, सहायता सहयोग, समन्वय, सुरक्षा और संचालन प्रबंधन शामिल है। रेडक्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) एक मानवतावादी संस्था है जो जिनेवा, स्विटजरलैंड में स्थित है और तीन बार नोबेल पुरस्कार विजेता है। आईसीआरसी रेडक्रॉस और रेड क्रेसेंट मूवमेंट का हिस्सा है। यह सबसे पुराना मान्यताप्राप्त सम्मानित संगठन है। इंटरनेशनल रिजनल डेलिगेशन विशेष रूप से एषिया प्रषांत क्षेत्र में विषेषज्ञ कानूनी, विषयगत और परिचालन सलाह और सेवाएं प्रदान करता है।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इमरान खान पठान ने बताया कि जेरेमी इंग्लैण्ड का परिचय देते हुए कहा कि वे पिछले बीस वर्षो से अन्तर्राष्ट्रीय सहायता क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने अफ्रीका, एषिया, यूरोप के कई देषों में रेडक्रास के लिए गैर सरकारी संगठनों व संयुक्त राष्ट्र के साथ काम किया है। वे इस पद से पहले कुआलालंपुर, मलेषिया में आईसीआरसी के क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और आस्ट्रेलिया के प्रमुख भी रहे। उन्होंने आईसीआरसी की वैश्विक चिंताओं और गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करने, अन्तर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून को बढावा देने और इसे लागू करने के लिए क्षेत्र में सरकारों की सहायता करने सम्बन्धी कार्य किया।
इससे पूर्व मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य मोहम्म्द इस्माईल, मोहम्मद हनीफ लोहानी, मोहम्मद रफीक खान, मोहम्मद अमीन एवं यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ इमरान खान पठान ने मुख्य वक्ता जेरीमी इंग्लैण्ड का स्वागत कर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
रेडक्रॉस से जुडे सुरेन्द्र सिंह ओबेरॉय ने उनकी बातों का अनुवाद किया तथा ओबेरॉय का भी सम्मान किया गया। अंत में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने जेरेमी से संवाद किया। धन्यवाद एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसीपल डॉ अरविन्द माथुर ने दिया। संचालन मौलाना शाहिद हुसैन नदवी ने किया।