मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का होली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत सत्र 2006 से 2015 तक के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व छात्र परिषद के सदस्य सुमित साध ने अपनी हास्य कविता एष्वर्या से सभी को गुदगुदाया। इसके बाद कल्याण सिंह, नरेष चौहान, मरजीना आदि ने भी अपनी मनमोहक शैली में कविता एवं अपने विचार प्रस्तुत किये। उसके बाद पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. श्वेता अरोड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पद्र्धा के वातावरण में कड़ी मेहनत के साथ सफल होने पर सभी पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों को शभकामनाएं दीं। समारोह में डाॅ. संध्या शुक्ला, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, राम प्रकाष जाखड़, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन खान, डाॅ सुनिता सांगवान, तनुषी माथुर, डाॅ प्रमिला गहलोत, गीता शर्मा, ममता सिंह, अरविन्द व्यास, राजेष मोहता एवं शाहबाज खान आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नरपत परमार ने किया व धन्यवाद मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सपना सिंह राठौड़ ने दिया। अन्त में काॅलेज परिसर में पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों ने पौधारोपण भी किया।