Home > Latest News / अनूठी पहल करते हुए गरीब बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

अनूठी पहल करते हुए गरीब बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

November 14, 2017

मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प के साथ ही अपनी निजी बचत से हाउसिंग बोर्ड की गरीब बस्तियों के परिवार जनों के साथ मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्रओं ने अनूठी पहल करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू उर्फ चाचा नेहरू के जन्मदिवस को चैपासनी हाउसिंग बोर्ड की गरीब बस्तियों के परिवार जनों के साथ मनाया।

प्रिन्सीपल डाॅ. श्वेता अरोड़ा ने बताया कि बीएड के छात्र-छात्राओं ने अपनी निजी बचत से इन गरीब बच्चों की खुशी के लिए फल, मिठाईयां, बिस्कुट, चाॅकलेट सहित कई अन्य खाद्य साम्रगी वितरित की। काॅलेज की ओर से मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने चाचा नेहरू के जन्मदिवस को इन्हीं नन्हें-मुन्नें बच्चों के बीच केक काटकर सेलिबे्रट किया। फिर पंक्ति बनाकर इन बच्चों को केक खिलाया गया।

प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि काॅलेज का हमेशा से ही यह उद्देश्य रहा है कि शिक्षा के साथ-साथ इन विद्यार्थियों को समाजिक जवाबदेही तथा कल्याणकरी कार्यो के प्रति जिम्मेदार बनाना है। अंत में विद्यार्थियों ने इन गरीब बस्तियों के इलाकों में झाडू निकालकर, स्वच्छ भारत अभियान का सन्देश भी दिया।

इस अवसर पर इग्नू के असिस्टेंट रिजनल डायरेक्टर डाॅ अजयवर्धन आचार्य, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य फिरोज अहमद काजी, प्रभारी सलीम अहमद, व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, शहाबुद्दीन खान, वाजिद शेख, डाॅ. सुनीता सांगवान, तनुश्री माथुर, विकास चुड़ावत, राजेश मोहता, तनवीर अहमद, शहबाज खान, मेहबूब अली, असलम खान सहित समस्त बीएड प्रतिभागी उपस्थित थे।