कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड मुस्लिम एज्यूकेेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक इंग्लिश मीडियम सैकेण्डरी स्कूल, मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर पेट के संक्रमण से बचाव की टेबलेट एल्बेंडाजाॅल ली।
एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर फाॅर स्कूल एज्यूकेशन प्रवीन सैन ने बताया कि वर्ष 1 से वर्ष 19 तक के बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, बेचैनी, पेट मे दर्द, उल्टी, दस्त व वजन में कमी आना जैसी बीमारियों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से ये टेबलेट भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत दी जा रही है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम, प्रवीन सैन, शमीम शेख, स्नेहा त्रिवेदी, नूर बानो, फरजाना चैहान, उम्मे कुलसूम, तरन्नूम, नाजनीन, शारीरिक शिक्षक चिन्मय जोशी, शहनवाज खान, अरूणा सोलंकी सहित समस्त शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा।