Home > Latest News / महिला अधिकार का सम्मान और समाज में स्वच्छता हमारा राष्ट्रीय धर्म - पद्मश्री वासे

महिला अधिकार का सम्मान और समाज में स्वच्छता हमारा राष्ट्रीय धर्म - पद्मश्री वासे

March 18, 2018

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर
स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान के अन्तर्गत
मेहन्दी, रंगोली, पोस्टर, निबन्ध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जोधपुर एवं मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले पांच दिवसीय ‘स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान‘ के अन्तर्गत कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज, मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज व मौलान आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरूवार को मेहन्दी, रंगोली, पोस्टर, निबन्ध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व जन जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के फील्ड पब्लिसिटी आॅफिसर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि देश के भावी शिक्षक बनने वाले इन बीएड प्रशिक्षणार्थियों के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहंुचाने के मकसद से ये प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर अरविन्द कुमार व्यास ने कहा कि हमे सरकार की योजनाओं को सफल बनाने एवं आमजन तक पहंुचाने में युवाओं का सक्रिय सहयोग लेना चाहिए। जिला युवा समन्वयक श्याम सुन्दर जोशी ने स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण पर अपना व्याख्यान दिया।

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट (वाइस चांसलर) पद्मश्री अख्तरूल वासे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारें मुल्क में औरत को देवी के रूप में पूजा जाता है जबकि दूसरी ओर औरत ही सबसे ज्यादा जुल्म का शिकार हो रही है। हमें महिला अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लाम में सफाई आधा ईमान कहा गया हैं इसलिए हमें आसपास की सफाई का पूरा ख्याल रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान के जरिये लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। अंत में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के फील्ड पब्लिसिटी सहायक के आर सोनी खींवराज ने ‘बेटी बचाओ - बेटी पढाओं‘ की सामुहिक शपथ भी दिलाई।

समारोह में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत चलने वाले ‘राष्ट्रीय विश्वविद्यालय छात्र कौशल विकास कार्यक्रम‘ (एनयूएसएसडी) के छात्र-छात्राओं की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर बेहतरीन एक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। समारोह में सोसायटी वरिष्ठ सदस्य हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, शौकत अंसारी, हनीफ लोहानी, निदेशालय के फील्ड पब्लिसिटी एसिस्टेंट एच के चांग, इग्नू के सहायक निदेशक अजयवर्धन आचार्य, शिक्षाविद् शौकत अली लोहिया, प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, महिला बीएड प्रिंसीपल डाॅ सपना सिंह राठौड, काॅएड बीएड प्रिंसीपल डाॅ श्वेता अरोडा, बीएसटीसी प्रिंसीपल जेबानाज, मौलाना स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, बीएड प्रभारी सलीम अहमद, एनयूएसएसडी के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम चैहान, सरवर खान समस्त बीएड व बीएसटीसी व्याख्यातागण एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। धन्यवाद मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने दिया। संचालन केआर सोनी ने किया।