Home > Latest News / कैंसर सम्बन्धी जागरूकता पर एक दिवसीय शिविर, मुख्य अतिथि पूर्व महाराजा गज सिंह ने किया कैंसर मोबाइल वेन का उद्घाटन

कैंसर सम्बन्धी जागरूकता पर एक दिवसीय शिविर, मुख्य अतिथि पूर्व महाराजा गज सिंह ने किया कैंसर मोबाइल वेन का उद्घाटन

October 08, 2018
कैंसर होने से पहले ही कैंसर की रोकथाम व
निःशुल्क उपचार ही सच्ची सेवा - गजसिंह
वसुंधरा फ्रेंड्स मेडिकल फाउंडेशन, रोको कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट, वसुन्धरा अस्पताल एवं
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ
कैंसर सम्बन्धी जागरूकता पर एक दिवसीय शिविर
            मुख्य अतिथि पूर्व महाराजा गज सिंह ने किया कैंसर मोबाइल वेन का उद्घाटन
 
जोधपुर 08 अक्टूबर 2018। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहर में तो कई लोग काम कर रहे हैं लेकिन गांव में स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर को लेकर इस तरह के सेमीनार और मोबाइल वेन से निःशुल्क इलाज का जो संचालन किया जा रहा है वो काबिले तारीफ है।
ये कहना है पूर्व महाराजा गजसिंह का। वे वसुंधरा फ्रेंड्स मेडिकल फाउंडेशन, रोको कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट, वसुन्धरा अस्पताल एवं मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 08 अक्टूबर को कमला नेहरू नगर स्थित माई खदिजा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के मौलाना आजाद परिसर में आयोजित हुए कैंसर सम्बन्धी जागरूकता पर एक दिवसीय शिविर एवं मोबाइल मेडिकल वेन के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
उन्होंने हाल ही में उनके आतिथ्य में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में हुए पहले दीक्षान्त समारोह की सराहाना की तथा सोसायटी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से किये जा रहे शैक्षिक व कल्याणकारी कार्यो को समाजसेवा के लिए श्रेष्ठ बताया। साथ ही डॉ कुचेरिया एवं वसुन्धरा फ्रेंड्स मेडिकल फाउंडेशन, रोको कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यो को अतुल्य कहा।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय मकवाना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए रोको केन्सर चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना तथा सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि विकासशील से विकासित देश बनने के लिए हमें बीमारियों को हराना होगा और इसी कडी में कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी को ग्रामीण क्षेत्र में उसके शुरूआती समय में ही मरीज के द्वार तक मोबाइल वेन के जरिये पता लगाकर, वहीं पर इलाज किया जाये तो मरीज को तुरन्त, निःशुल्क एवं बेहतर इलाज हम मुहैया करा पायेंगे। यहीं हमारा मक़सद है।
भारत के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक (लेप्रोस्कोपी सर्जरी के प्रणेता) डॉ पी. आर. कुचेरिया का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि इस वैन के जरिये फ्री इलाज गांव के मरीज के द्वार तक पहुंचे। इसी क्रम में कैंसर के जरूरतमंद मरीजों के सहायतार्थ जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित वुसन्धरा हॉस्पीटल में आधुनिक शल्य चिकित्सा एवं बिना पेट खोले होल सर्जरी, रक्तविहिन शल्य चिकित्सा की सुविधा निःशुल्क करने की व्यवस्था की गई हैं।
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने सोसायटी की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि आमजन के इलाज के लिए कैंसर का ये प्रोजेक्ट अतिउपयोगी है।
लंदन से पधारे रोको कैंसर चेरीटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन एपीएस चांवला ने कहा कि हम सब हिन्दुस्तानी है और 1989 में मेरे भाई की कैंसर से मृत्यू हुई तब हमने कैंसर की बीमारी से लोगों को जागरूक करने का मिशन बनाया और समाज के गम्भीर बीमारी के मरीजो के लिए कुछ करने की ठानी। उन्होंने ट्रस्ट की अवधारणा व दृष्टि के बारें में विस्तार से जानकारी दी। 
डायरेक्टर बिग्रेडियर भानू सूद ने सेमीनार के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से कैंसर जागरूकता एवं कैंसर जांच के लिए एक बड़ी मोबाइल वेन का उद्घाटन पूर्व महाराजा गजसिंह के हाथों किया गया। वेन में आधुनिक मेमोग्राफी मशीन व पेपस्मियर लेब्रोट्री सहित कई अन्य सुविधाएं है। वेन से फ्री जांच के जरिये विशेषकर महिलाओं के लिए स्तन कैंसर व गर्भाशय कैंसर का शीघ्र पता लगया जा सकता है। यह मौबाइल वेन अगले दो सप्ताह तक जोधपुर सम्भाग के ओसिया, रोहिट, झालामण्ड, माणकलाव, बावडी सहित कई क्षेत्रों में अपने शिविर आयोजित करेंगी।
इस मौके पर शारीरिक दुर्बलता व बच्चों व महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिये फूड सप्लीमेन्ट (पूरक आहार)  भी उपलब्ध कराये गये। पूर्व में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी ने अतिथियों का माला, साफा व शॉल से स्वागत किया।
विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध उद्योगपति घेवरचंद कानूगा, एस.एन. मेडिकल कॉलेज प्रिन्सीपल डॉ एस. एस. राठौड, पी.एम. मेहता, काजी वाहिद अली, सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासचिव निसार खिलजी, सदस्य फिरोज काजी, मोहम्मद साबिर, खालिद कुरैशी, मोहम्मद आसिफ, जियाउर्रहमान, मोहम्मद इस्माईल, हनीफ लोहानी, माई खदिजा हॉस्पीटल प्रिंसीपल जितेन्द्र खत्री, आईटीआई प्रिन्सीपल मनीष माथुर, मुजीब काजी, डॉ मिन्हाज, डॉ जीशान सहित शहर के कई डॉक्टर, प्रबुद्धजन, स्वास्थ्यकर्मी एवं माई खदिजा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज के स्टूडेन्ट मौजूद थे। संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने किया। धन्यवाद वसुंधरा फ्रेंड्स मेडिकल फाउंडेशन की ट्रस्टी रचना कुचेरिया ने दिया।