संकल्प से दिया वोट डालने का संदेश
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुआ मतदान जागरूकता शपथ समारोह
‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी‘ का दिया पैगाम
जोधपुर 06 दिसम्बर। मैं वोट डालने की शपथ लेता / लेती हूं कि मैं ईमानदार, समझदार व जवाबदेह जनप्रतिनिधि को चुनूंगी / चुनूंगा। इस कर्तव्य के लिए परिजनों, मित्रों को प्रेरित करूंगी / करूंगा।
ये संकल्प रूपी शपथ बुझावड़ स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने राजस्थान विधान सभा चुनाव की पूर्व संध्या पर गुरूवार को आयोजित मतदान जागरूकता कार्यक्रम समारोह में ली।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने कहा कि मतदान हमारी ताकत और अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती और विकास के लिए हमें सही प्रत्याशी का चयन कर अवश्य मतदान करना चाहिए।
प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने कहा कि यह मतदान दिवस एक पर्व की तरह है और ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी‘ विषय का बैनर हाथों में थामें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने देश के लोगों को मतदान का महत्व और इसकी उपयोगिता के बारें में इस जागरूकता कार्यक्रम से पैगाम दिया।
मतदान जागरूकता कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डाॅ इनाम इलाही, डाॅ समीना, डाॅ पीयूष शर्मा, डाॅ रईस, डाॅ निरंजन बोहरा, डाॅ मेहबूब, डाॅ अब्दुल्लाह खालिद, डाॅ अर्चना, डाॅ साबरा कुरैशी, डाॅ रूचिका, डाॅ मीनाराव, डाॅ सीमापरवीन, डाॅ मरजीना, डाॅ डिम्पल, डाॅ राखी, डाॅ ललित, डाॅ यशवन्त, जुगनू खान मेहर, सय्यद मुमताज, अफसीन, रेशमा, अशोक जांगू, धमेन्द्र, दीपिका, किरण सहित यूनिवर्सिटी व्याख्यातागण एवं स्टूडेन्ट उपस्थित थे। शपथ मोहम्मद अमीन ने दिलाई व संचालन डाॅ अब्दुल्लाह खालिद ने किया।