Home > Latest News / खेल सप्ताह उमंग 2018 शुरू म्यूजिकल चेयर, वन मिनट शो, जिक जैक रेस प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

खेल सप्ताह उमंग 2018 शुरू म्यूजिकल चेयर, वन मिनट शो, जिक जैक रेस प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

December 19, 2018
खेल सप्ताह उमंग 2018 शुरू
म्यूजिकल चेयर, वन मिनट शो, जिक जैक रेस प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
 
जोधपुर 19 दिसम्बर। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में खेल सप्ताह उमंग 2018 बुधवार को शुरू हुआ। 
प्राचार्या डाॅ श्वेता अरोडा ने बताया कि सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने विधिवत् खेल सप्ताह शुरू करने की घोषणा की तथा सोसायटी के शैक्षिक व कल्याकारी कार्यो  के बारें में बताते हुए खेल को कड़े संघर्ष व खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। 
प्रतियोगिता प्रभारी मेहबूब अली व शहाबुद्दीन खान ने कहा कि बड़े जोश और उत्साह के साथ आज खेली गई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में इस्माइल खान ने पहला व देवीसिंह राठौड ने दूसरा व छात्रा वर्ग में अफसाना, रक्षा, शान्ता ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 
वन मिनट शो के छात्र वर्ग में धनराज व इस्माइल व छात्रा वर्ग में हय्याम व रक्षा ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। जिक जैक रेस के छात्र वर्ग में बसंत सदन के रामदेव व ओमप्रकाश ने पहला, पावस सदन के भोमाराम व अम्बे खान ने दूसरा तथा छात्रा वर्ग में ओमप्यारी व शान्ति ने पहला एवं हय्याम व एकता ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। 
प्रतियोगिता में महिला बीएड प्रिंसीपल डाॅ सपना सिंह राठौड, बीएड व्याख्याता तनुश्री माथुर, राम प्रकाश जाखड़, वाजिद शेख, डाॅ सुनीता सांगवान, राजेश मोहता, विकास चंुडावत, शाहबाज खान, गीता शार्मा, मोहम्मद रफीक, नासिर खान सहित समस्त बीएड विद्यार्थीगण मौजूद थे। गुरूवार को रस्साकस्सी, कबड्डी व बैलून रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। संचालन व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।