खो-खो, बैडमिन्टन व वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
खेल सप्ताह उमंग 2018
वाॅलीबाॅल का फाइनल मैच रहा रोमांचक
जोधपुर 22 दिसम्बर। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में खेल सप्ताह उमंग 2018 में शनिवार को खो-खो, बैडमिन्टन व वाॅलीबाॅल मैच की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता प्रभारी मेहबूब अली व शहाबुद्दीन खान ने कहा कि बीएड छात्रध्यापक व छात्राध्यापिकओं के बीच बड़े जोश और उत्साह के साथ खेली गई खो-खो प्रतियोगिता के रोमांचक मैच में शरद सदन विजेता व हेमन्त सदन उपविजेता रहा।
बैडमिन्टन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में अफसाना विजेता व हय्याम उपविजेता रही छात्र वर्ग में शरद सदन विजेता व हेमन्त सदन उपविजेता रहा। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में शरद सदन विजेता व बसन्त सदन उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता में प्राचार्या डाॅ श्वेता अरोडा, महिला बीएड प्रिंसीपल डाॅ सपना सिंह राठौड, बीएड व्याख्याता तनुश्री माथुर, राम प्रकाश जाखड़, वाजिद शेख, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, डाॅ सुनीता सांगवान, अब्दुल तनवीर, राजेश मोहता, मोहम्मद रफीक, विकास चंुडावत, तनवीर अहमद काजी, शाहबाज खान, गीता शर्मा, ममता सिंह, कान्ता मिश्रा, अनिता प्रजापति, नासिर खान सहित समस्त बीएड विद्यार्थीगण मौजूद थे।