“मुल्क की तरक्की के लिए बेहतरीन शिक्षा जरूरी” विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
जोधपुर 25 नवम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से “मुल्क की तरक्की के लिए बेहतरीन शिक्षा जरूरी”विषयक संगोष्ठी, इस्लामिक दावाह सेन्टर, नई दिल्ली के चेयरमेन मोहम्मद उमर गौतम के आतिथ्य में सोमवार को मौलाना आज़ाद षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय सभागार में आयोजित की गयी।
चेयरमेन गौतम ने कहा कि अपने मुल्क की तरक्की के लिए युवाओं एवं महिलाओं की भावी जिन्दगी में इन्सानियत, हमदर्दी, सर्वधर्म और बुनियादी कौषल के पैगाम के माध्यम से ही नये समाज का निर्माण कर सकते हैं।
चेयरमेन गौतम ने कहा कि अपने मुल्क की तरक्की के लिए युवाओं एवं महिलाओं की भावी जिन्दगी में इन्सानियत, हमदर्दी, सर्वधर्म और बुनियादी कौषल के पैगाम के माध्यम से ही नये समाज का निर्माण कर सकते हैं।
तरक्की आई फाउन्डेषन नई दिल्ली के निदेषक आमीर आबिदी, ने कहा कि मदरसों को पुरातन संस्कृति के साथ उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर के नवीनतम पाठ्यक्रमों से जोड़कर उन्हें मोडर्न मदरसा एज्यूकेषन से सराबोर कर सकते हैं।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने षिक्षक प्रषिक्षण एवं नर्सिंग प्रषिक्षण हासिल कर रहे प्रषिक्षणार्थियेां को आह्वान किया कि वे समाज के लोगों की जि़न्दगी को स्वस्थ एवं षिक्षित कर उन्हें उत्कृष्ठ खिदमात (सेवाएं) देकर उन्हे सुनागरिक बना सकते हैं। संगोष्ठी में सोसायटी के डॉ. गुलाम रब्बानी, फजलुर्रहमान, मोहम्मद इस्माईल कुरैषी, निसार अहमद खिलजी, कार्य्रक्रम अधिकारी एजे खान, स्कूल कंट्रोलर फारूक अहमद, मौलाना आजाद महिला बीएड कालेज की प्रचार्या माधुरी दत्ता, मौलाना आजाद बीएड कालेज प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ सहित बीएड़ कॉलेज एवं माई खदिजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे। आभार पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैषी ने व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुन्दडीगर ने किया।