Home > Latest News / मुल्क में उर्दू गंगा-जमनी तहज़ीब की भाषा

मुल्क में उर्दू गंगा-जमनी तहज़ीब की भाषा

November 23, 2013

जोधपुर 23 नवम्बर। राजस्थान उर्दू अकादमी, जयपुर के चेयरमेन डॉ. हबीबुर्रहमान न्याजी ने कहा कि मुल्क में उर्दू गंगा ज़मनी तहज़ीब की भाषा हैं यह किसी मज़हब की भाषा नहीं है। डॉ. न्याजी मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को राजस्थान उर्दू अकादमी की ओर से आयोजित उर्दू विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में उर्दू भाषा, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं देष के जन-जन को एक मुल्क के नागरिक होने का पैगाम देने वाली भाषा है।

            राजस्थान उर्दू अकादमी के कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. निसार राही ने कहा कि उर्दू अकादमी मुषायरे, सेमीनार, प्रकाषन, शायरों व उर्दू विद्यार्थियों के वज़ीफें देने के साथ राज्य में 12 उर्दू टीचिंग सेन्टर भी संचालित कर रही हैं। जहां पर उर्दू पाठ्यक्रम पर आधारित किताबें, साहित्य सहित निःषुल्क पढाने की व्यवस्था हैं। मारवाड़ शरिआ क्रेडिट क्रेडिट को औपराटिव सेंविग सोसायटी के निदेषक शब्बीर अहमद खिलजी ने कहा कि मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पहले शैक्षिक सत्र के उर्दू भाषा के 50 छात्र-छात्राएं सहित 800 विद्यार्थी यहां अध्ययन कर रहे हैं। सोसायटी की ओर से हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, अजीजुल हसन, रेहाना खान, डॉ. सीमा परवीन, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, इनाम इलाही, मोहम्मद शाहीद, डॉ. फरजाना, चंदू परिहार, राम प्रकाष ने अतिथियों का स्वागत किया। कंट्रोलर ओपी बोहरा ने आभार ज्ञापित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी एजे खान ने किया।