बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हुआ मोटिवेशनल प्रोग्राम
डिजिटल लिट्रेसी प्रोग्राम के अन्तर्गत दी आरकेसीएल की जानकारी
जोधपुर 13 फरवरी। राजस्थान नाॅलेज काॅरपोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) एवं मेक (मौलाना आजाद नोलेज एक्सप्रेस) क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में दसवीं बोर्ड परीक्षा के तैयार के लिए बुधवार को मदरसा क्रिसेन्ट पब्ल्कि स्कूल के दसवी के विद्यार्थियों के लिए ‘मोटिवेशनल प्रोग्राम‘ कमला नेहरू नगर स्थित मेक क्लासेज के सभागार में आयोजित किया गया।
आरकेसीएल के सैन्ट्रल मैनेजर राजेश ने बताया की परीक्षा को लेकर तनाव मेें बिल्कुल न रहें। परीक्षा समय में परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से करें। समय का प्रबन्धन कैसे करें। सोना, उठना एवं पौष्टिक खान-पान किस तरह का होना चाहिए आदि महत्वपूर्ण बातों की विस्तार से जानकारी दी।
आरकेसीएल के जिला परियोजना अधिकारी निखिल भाटी ने डिजिटल लिट्रेसी प्रोग्राम के अन्तर्गत चलने वाले आरकेसीएल के राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन्फाॅरेमेशन टेक्नोलोजी (आरएससीआईटी) कोर्स के बारें में विस्तार से बताते हुए सरकारी नौकरी में इसकी अनिवार्यता तथा प्राइवेट क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि इस कम्प्यूटर के युग में डिजिटल साक्षरता बहुत आवश्यक है।
मेक क्लासेज सेन्टर हेड डाॅ रेहाना बेगम ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘शिक्षा का सूरज‘ प्रेरणादयी गीत से किया गया। आरएससीआईटी व कम्प्यूटर जागरूकता के लिए स्टूडेन्ट्स को पेम्फ्लेट वितरित किये गये। धन्यवाद डाॅ रेहाना बेगम ने दिया। असिस्टेंट आॅफ प्रोग्राम डायरेक्टर अमन का विशेष सहयोग रहा।

