जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुये शहीदों को
बरकतुल्लाह खान हाॅस्टल के विद्यार्थियों ने दी
खिराज-ए-अकीदत (श्रृद्धांजलि)
जोधपुर 17 फरवरी। गत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के सैनिकों को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अन्तर्गत चलने वाले कमला नेहरू नगर स्थित बरकतुल्लाह खान हाॅस्टल के विद्यार्थियों ने कैंडिल मार्च के जरिये, हाथोें में आतंकवाद मुर्दाबाद के पोस्टर लिये, गहरी संवेदना के साथ खिराज ए अकीदत (श्रृद्धांजलि) पेश की।
इस मौके पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने कहा कि यह देश की एकता व अखंडता पर हमला है हम सबको मिलजुल कर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाले इस घिनौने कार्य को करने वालो के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटिया हरकत करने की कोई हिम्मत न कर सकें।
कैडिल मार्च के इस आयोजन में कांग्रेस सेवादल यूथ बिग्रेड प्रदेश महासचिव मुख्तियार चिश्ती, सेवादल यूथ बिग्रेड जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष असलम खान, यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, बरकतुल्लाह खान हाॅस्टल के वार्डन बरकतुल्लाह खान, समाजसेवी मुश्ताक हाडा, सिकन्दर जोधा, मोहम्मद यासीन, अजहरूद्दीन मेहर, मोहम्मद रौनक, भवानी सिंह, हाजी शरीफ, सलीम मुल्तानी, अब्दुल मजीद, सद्दाम कुरैशी, अजीज मुल्तानी, जीतू सिंह, सुरेश कुमार, बसन्त मेहर सहित हाॅस्टल के समस्त स्टूडेन्ट्स मौजूद थे।