Home > Latest News / महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा के विद्यार्थियों ने किया मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी का दौरा

महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा के विद्यार्थियों ने किया मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी का दौरा

February 17, 2019
महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा के विद्यार्थियों ने किया
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी का दौरा
यूथ रेडक्राॅस के कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत
जम्मू-कश्मीर पुलवामा में मारे गये शहीदों को दी श्रृद्धांजलि
 
 
जोधपुर 17 फरवरी। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा के 35 विद्यार्थियोें के दल ने मय अपने व्याख्यातागणों के साथ जोधपुर की मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी एवं मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी का दौरा किया
एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के यूथ रेडक्राॅस के काउन्सलर्स दीपक अटवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में यूथ रेडक्राॅस के अन्तर्गत चलने वाले स्टडी टूर के माध्यम से एमडी रोहतक यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत चलने वाले 18 विभिन्न काॅलेज के छात्रों का ये दल जोधपुर के नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से जोधपुर पहंुचा।
जोधपुर के स्थानीय पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने के साथ ही कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी व उसके अधीन चलने वाले समस्त शैक्षिक एवं कल्याणकरी संस्थान का दौरा कर, वहां की व्यवस्था, कक्षाएं, लेब, लाइब्रेरी, शिक्षकगण एवं सोसायटी पदाधिकाािरयों से मुलाकात कर यहां के किफायती प्रबन्धन को समझा। साथ ही जोधपुर की संस्कृति, कला, साहित्य एवं परम्पराओं का अध्ययन किया।
बुझावड गांव स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के अवलोकन के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान एवं हरियाणा दोनों राज्यों के लोगों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मारे गये शहीदों को दो मिनट का मौन रख कर श्रृद्धांजलि दी। मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज की छात्रा ने राजस्थानी स्वागत गीत तथा महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने हरियाणवी अंदाज में एक शहीद पिता के पुत्र की व्यथा को गीत के माध्यम से पेश किया।
        सांस्कृतिक समारोह में महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक के यूथ रेडक्राॅस के फील्ड काॅर्डिनेटर आर एस मोर ने स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की रेडक्राॅस से जुड़ने सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक के रेडक्राॅस के फस्र्ट एड ट्रेनर डी एस सैनी ने आपातकाल में हुई दुर्घटनाओं में कैस तुरन्त जान बचाई जाए, इसकी गीत के जरिये रोचक प्रस्तुती दी। 
       मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना की भत्र्सना की और शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रोफेसर वासे ने हरियाणा के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने यूनिवर्सिटी के वर्तमाान कोर्सेज एवं भविष्य के नये कोर्सेज की जानकारी देते हुए कहा कि ये विश्वविद्यालय विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं का स्वागत करता है जिनके पास अच्छे अंक नहीं है और पैसों की भी कमी है लेकिन वे आगे की पढाई जारी रखना चाहते हे।
       समारोह में एमडी यूनिवर्सिटी के यूथ रेडक्राॅस के काउन्सलर्स डाॅ संजीव कादिअन, सोसायटी के प्रेसिडेन्ट हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सोसायटी सदस्य हनीफ लोहानी, प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, मौलाना आज़ाद महिला बीएड काॅलेज प्रिन्सीपल डाॅ सपना सिंह राठौड़, बीएड प्रभारी डाॅ सलीम अहमद सहित कई व्याख्यातगण एवं विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक श्याम सुन्दर जोशी का विशेष सहयोग रहा। 
धन्यवाद दीपक अटवाल ने दिया। संचालन डाॅ अबदुल्लाह खालिद ने किया।