Home > Latest News / पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे की सउदी अरब के महाराजकुमार से राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात

पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे की सउदी अरब के महाराजकुमार से राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात

February 22, 2019
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के
प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे की 
सउदी अरब के महाराजकुमार से राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात
 
जोधपुर 22 फरवरी। गत बीस फरवरी को सऊदी अरब के महाराजकुमार और उतराधिकारी हिज राॅयल हाईनेस मोहम्मद बिन सलमान अल सउद के सम्मान में भारत के राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद की तरफ से दिये गये रात्रि भोज में देश की कुछ चयनित और प्रसिद्ध शख्सियतों के साथ मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री अख्तरूल वासे को भी आमंत्रित किया गया। 
इस अवसर पर प्रोफेसर वासे ने सऊदी महाराजकुमार का अभिवादन करते कहा कि वह अपने राजनैतिक प्रभाव का उपयोग करते हुए पाकिस्तान को यह समझाए कि वो आतंकवादियों को अपनी धरती का उपयोग किसी भी देश और विशेष रूप से भारत के खिलाफ न करने दें। 
इससे क्षेत्र में असन्तुलन और झगडा व दुश्मनी का माहौल पैदा होता है। भारत अपने पड़ोसियों के साथ शान्ति चाहता है। इसलिए पाकिस्तान को भी इसका सम्मान करना चाहिए।