Home > Latest News / मौलाना आज़ाद बीएड काॅलेज में उमंग 2019 खेल सप्ताह शुरू

मौलाना आज़ाद बीएड काॅलेज में उमंग 2019 खेल सप्ताह शुरू

February 25, 2019
मौलाना आज़ाद बीएड काॅलेज में 
उमंग 2019 खेल सप्ताह शुरू
क्रिकेट, बेलून रेस व वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
 
जोधपुर 25 फरवरी। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज में सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने विधिवत् रूप से उमंग 2019 खेल सप्ताह की उद्घोषणा कर, इसका शुभारम्भ किया। 
बीएड प्रिन्सीपल डाॅ श्वेता अरोड़ा ने बताया कि बीएड छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सोमवार को क्रिकेट, बेलून रेस व वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
डाॅ श्वेता अरोडा ने जानकारी दी कि शरद सदन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 127 रन बनाए। बसन्त सदन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 रन पर आॅल आउट हो गई। शरद सदन 37 रन से मैच जीता और मैन आॅफ द मैच खिलाडी सायर खान रहा। 
बैलून रेस के छात्र वर्ग में विजेता भामाराम प्रजापत, मंजूरदीन मेहर, दिनेश चैहान, अशोक, दिनेश कुमार व उपविजेता प्रेमाराम, शाहीद, सफी खान छीपा, रामचरण मेहन्द्र, रोशन अली तथा छात्रा वर्ग में विजेता रूखसार खान, वर्षा सुमन, हाजरा खातुन, कोमल चैहान, कोमल आचार्य तथा उपविजेता दिशा रानी, पूजा कटारिया, पूजा प्रजापत, टीना, हेमलता रही। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में बीएड काॅलेज स्टाॅफ की टीम ने हेमन्त सदन को पराजित किया। 
पूर्व में झण्जारोहन एवं राष्ट्रगान के पश्चात् सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने शाॅट लगाकर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। समारोह में गल्र्स बीएड काॅलेज की प्रिन्सीपल डाॅ सपना सिंह राठौड, बीएड प्रभारी डाॅ सलीम अहमद, व्याख्याता राम प्रकाश जाखड़, मोहम्मद इकबाला चुंदडीगर, शहाबुद्दीन खान, वाजिद शेख, अब्दुल तनवीर, सुनील अग्रवाल, तनुषी माथुर, विकास चुण्डावत एवं मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के खेल सचिव जुगनू खान मेहर सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।