Home > Latest News / मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल के खेल महोत्सव का हुआ समापन

मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल के खेल महोत्सव का हुआ समापन

February 16, 2026

नवज्योति/जोधपुर। मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में संचालित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल एवं मदरसा क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का संचालन नौरीन अब्बासी द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, रिले रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस, बाधा दौड़, थ्रो बैलून रेस आदि खेलों का प्रदर्शन हुआ।

खो खो खेल में फाइनल मैच मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी विजेता तथा क्रिकेट में भी इसी विद्यालय ने बाजी मारी। रिले रेस 200 मीटर मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल की सिमरा प्रथम, रिले रेस 200 मीटर में क्रिसेंट का नूह प्रथम रहा। लड़कों के रिले रेस में 200 मीटर में क्रिसेंट के रेहान अली प्रथम, 100 मीटर की रिले रेस में क्रिसेंट की मुबसशिरा प्रथम रही।

मुख्य अतिथि मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी जनाब रिडमल खान मेहर एवं सी ई ओ शकील परवेज ने शिरकत की। प्रधान अध्यापक शहाबुद्दीन मेहर एवं मदरसा क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी की प्रधानाचार्य शबाना टॉक एवं उम्मे कुलसुम ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में तरन्नुम, शबाना शम्सी, रश्मि गोयल, सिमरन, सानिया, रेशमा, नाजिया, मुस्कान, समीरा, इकरा, सुल्ताना, मौलाना शरीफ मेहर, अरूबा, आरज़ू, रेहाना, उमा, नीलम, अक्शा, ज्योति, शबनम, मौलाना मुर्शिद, हामिद एवं शारीरिक शिक्षक आरिफ व डॉ. चिन्मय जोशी का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।