Home > Latest News / बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने बीए द्वितीय वर्ष को किया पराजित

बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने बीए द्वितीय वर्ष को किया पराजित

December 06, 2013

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अन्तरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

जोधपुर 06 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में पांच दिसम्बर से तीन दिवसीय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियागिता का आयोजन किया गया। गुरूवार को बीए प्रथम वर्ष तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष के मध्य खेले गये मैच में बीए प्रथम वर्ष ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनायें। हिराराम ने 68 रन का योगदान दिया। शाकिर व इरफान की आतिषीपारी की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर बी.कॉम प्रथम वर्ष ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

            दूसरे दिन शुक्रवार को बी.कॉम द्वितीय वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के बीच खेले गये मैच में बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाये। बी.कॉम द्वितीय के कलाम ने 2, सावेद ने 3 विकेट लिये। ज़़वाब में बीए द्वितीय वर्ष 74 रन पर ही सिमट गई। शनिवार को बी.कॉम प्रथम वर्ष व बी.कॉम द्वितीय वर्ष के मध्य फाइनल मैच खेला जायेगा। एम्पायरिंग डॉ. अब्दुल्लाह खालिद एवं स्कोरिंग मुहम्मद शाहिद ने की।