Home > Latest News / बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने जीता फाइनल

बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने जीता फाइनल

December 07, 2013

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अन्तरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

जोधपुर 07 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियागिता का समापन शनिवार को बी.कॉम द्वितीय एवं बी.कॉम प्रथम वर्ष के बीच खेले गये फाइनल मैच के साथ हुआ।

            बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कलाम के 32, कैलाष  के 30 रनो के सहयोग से 9 विकेट के नुकसान 151 रन बनाये। बी.कॉम प्रथम वर्ष के शाकीर ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी.कॉम प्रथम वर्ष की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। बी.कॉम द्वितीय वर्ष के गयूर ने 11 रन देकर 3 विकेट लिये। मैन ऑफ द सीरिज व मैन ऑफ द मैच इरफान के नाम रहा। विजेता व उपविजेता टीम को सोसायटी के शौकत अंसारी, शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, मोहम्मद अतीक, फजलुर्रहमान, डॉ. गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुन्दड़ीगर, सलीम अहमद, राम प्रकाष चौधरी व मोहसिन ने मोमेंटो प्रदान किये। एम्पायरिंग डॉ. अब्दुल्लाह खालिद एवं स्कोरिंग मुहम्मद शाहिद ने की।