जोधपुर 20 अक्टूबर। जिला प्रषासन एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से अभिभावकों की विद्यालयी जन चेतना, सुनियोजित मतदाता षिक्षा एवं चुनावी सहभागिता आधारित संगोष्ठी बुधवार को मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में आयोजित की गयी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी जुगल किषोर मीणा ने चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक एवं मतदान के प्रति जागृत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की आधारषिला को मज़बूत बनाने के लिए शत-प्रतिषत मतदान करने और कराने के लिए एक दिसम्बर 2013 को अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने अभिभावकों को निर्धारित पाठ्यक्रम, शैक्षिक एवं सहषैक्षिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। संगोष्ठी में विद्यालयी षिक्षा कन्ट्रोलर फारूक अहमद, कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, आदर्ष मुस्लिम के सम्पादक सलीम खिलजी व मौलाना शाहिद नदवी ने अभिभावकों से विद्यालयी षिक्षा के साथ लोकतंत्र में मतदान की महत्ता में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी पर बात की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मतदान के लिए स्वस्थ वातावरण निर्माण की शपथ दिलायी।
संगोष्ठी में मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल के प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम, फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल की प्रधानाचार्या शमीम शेख, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल की प्रिन्सीपल उम्मेकुलसूम, मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम, मदरसा मोहम्मदिया के प्रधानाचार्य मोहम्मद अरषद, अब्दुल हकीम मोदी, सुरेन्द्र पुष्करणा सहित पांच विद्यालयों के 535 अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।