विष्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जोधपुर 31 मई। “प्लीज नो स्मोकिंग”, “धुम्रपान कैंसर का कारण हैं”, “तम्बाकू उत्पादों को ना कहिए”, “तम्बाकू पर प्रतिबन्ध लगाना होगा, नौजवान पीढी को बचाना होगा”, “खुशहाल देश की क्या पहचान, नशामुक्त हो हर इन्सान”, “तम्बाकू उद्योगों पर लगे रोक”, “तम्बाकू मुक्त हो संसार हमारा”, ।
ऐसे ही जोशीलें नारों की तख्तियां हाथो में थामे मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित, मांई खदीजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज के विद्यार्थियों ने विष्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनजागरूकता रैली निकाली। रैली को उपमहापौर न्याज मोहम्मद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उपमहापौर ने समस्त विद्यार्थियों एवं आमजन को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम स्वंय भी तम्बाकू से जुडे पदार्थों का सेवन नहीं करेंगें और न ही दूसरों को करने की सलाह देंगे। उन्होंने “तम्बाकू विज्ञापन, संवर्धन और प्रायोजन पर शीध्र प्रतिबन्ध” लगाने की बात कहीं तथा तम्बाकू से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए, हर सम्भव मदद करने का आह्वान किया।
प्राचार्य जितेन्द्र खत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस साल की थीम भी यहीं हैं कि “बेन टू एडवरटाइजिंग, प्रमोसन एण्ड स्पोन्सरशिप ऑफ टोबेको प्रोडक्ट”। खत्री ने बताया कि रैली से पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा तम्बाकू से होने वाली बीमारियों, कैंसर के कारण, बचाव एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नर्सिंग विद्यार्थियों ने पोस्टर में सामाजिक संदेश का रचनात्मकता के साथ खूबसुरत चित्रण किया। इस अवसर पर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, राजस्थान मेडिसनल प्लान्ट्स बोर्ड के सदस्य फिरोज अहमद काजी, निसार खिलजी, शकील खिलजी, व्याख्याता इमरान अली, रिजवान अली, वाजिद इलाही, गिरीष सिंह, प्रदीप शर्मा, सीजो सिमोन, रंजना देवी, जयश्री, हिमांषु, कालामेरी, मोहम्मद इमरान, अबरार, रमेष चन्द्र, कपिल व्यास, गौतम, पंकज, सुनील प्रजापत सहित समस्त सदस्यगण एवं नर्सिंग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।