आइडिया और हुनर से बनता हैं उद्योग - कपूर
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से तीन दिवसीय उद्यमिता जागृति षिविर शुरू
आप नौकरी की जगह खुद का रोजगार लगाये ताकि खुद को रोजगार मिले और दूसरों को भी आप रोजगार दे सकें। ये उद्गार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर के समूह अनुदेशक संजय कपूर ने विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर की ओर से मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान में मंगलवार को शुरू हुए तीन दिवसीय “उद्यामिता जागृति षिविर” में दिये।
कपूर ने कहा कि आइडिया और हुनर से उद्योग बनता हैं उन्होने आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए एप्रेन्टिस के बारे में बताया। नीलकंठ इन्टिरियर्स जोधपुर के प्रबन्ध निदेशक मनीष गुप्ता ने अपने सफल बिजनेस का उदाहरण देते हुए व्यवसाय में इमानदारी व मेहनत का महत्व समझााया। मारवाड़ शरिआ कॉआपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड के प्रबन्धक मोहम्मद अमीन मोदी ने व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक प्रस्ताव, ऋण एवं आवश्यक दस्तावेज कैसे बनाया जाता हैं इसकी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ .अशोक गहलोत ने उद्यमिता जागृति शिविर के उद्देश्य, विभिन्न आयाम एवं पहलुओं के बारे में बताया। मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष माथुर ने कहा कि शिविर में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशन, आईटी एण्ड ईएसएम, व्यवसाय के 54 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के लिपिक चन्द्रशेखर मेहरा एवं मामआईटीसी के अनुदेशक अमित कल्ला, मोहम्मद शफीक, रेणू माथुर भी उपस्थित थी। माम आईटीसी के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी ने धन्यवाद दिया। बुधवार को माय एफएम और सरस डेयरी का शैक्षिक भ्रमण कराया जायेगा।