बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन कर
छात्राओं ने कमाया मुनाफा
कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय में बाल दिवस के मौके पर छात्राओं ने राजस्थानी मेहन्दी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न स्टॉले लगाकर बाल मेले का सफल आयोजन किया। मेहन्दी में मुस्कान, सिमरन, नमीरा, चित्रकला में चांदनी, फिजा, शबां क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
प्रधानाचार्य शमीम शेख ने बताया कि रजिया सुल्तान, झांसी की रानी, कल्पना चावला, किरण बेदी, मदर टेरेसा, पीटी उषा, मेरीकॉम दल के सदस्यों ने चाट, आलू-छोल, उत्तपम, पास्ता, चॉकलेट रोल, दही पपड़ी, पेस्टी आइस्क्रीम, खमन, वडा पाव, पनीर चिली, चाउमीन व चणे की चाट कई स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल कर उनका व्रिक्रय कर, अच्छा मुनाफा कमाया।
इस मौके पर शमीम शेख, नूर बानो, अरूणा सोलंकी, नसीम बानो, रूबी, लुबना, कविता, सुदेश, रईस, समीर सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।