नन्हें-मुन्नों ने आज़ाद को पोस्टर पर उकेरा
मौलाना आज़ाद की स्मृति में पोस्टर कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आज़़ाद भारत के प्रथम केन्द्रीय शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में दूसरे दिन सोमवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद पर पोस्टर कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स स्कूल एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल के नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों ने बड़ी ही रचनात्मकता से आज़ाद की जीवन्त तस्वीरें उकेरी। कार्यक्रम संयोजक एवं यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद ने बताया कि 126वें जन्मोत्सव एवं मौलाना आज़ाद डे के अन्तर्गत डिबेट व क्विज का फाइनल मुकाबला भी हुआ। मंगलवार को दोपहर बारह बजे, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के फेकल्टी ऑफ लॉ के डॉ मोहम्मद तारीक के मुख्य आतिथ्य में मौलाना आजाद मेमोरियल लेक्चर एवं विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।