नेहरू बन, चाचा नेहरू को दी सच्ची श्रदांजलि
कोई बना चाचा नेहरू, कोई महात्मा गांधी, रिपोर्टर, भ्रष्टाचार, तो कोई भारत माता, झांसी की रानी, गब्बर, महाराष्ट्रीन भाजी वाली तो काई बना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। मौका था मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डि़त जवाहर लाल नेहरू के 125वें जन्मदिवस पर आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का।
प्रिन्सीपल उम्मे कुलसुम ने कहा कि बाल दिवस के रूप में मनाये जाने वाले इस दिन में अधिकतम बच्चें “चाचा नेहरू” बन कर आये और उन्होंने अपनी क्रियेटिविटी प्रस्तुत की। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में मज़ीद पहले, जन्नतुल फिरदौस दूसरे एवं जेहरा तीसरे स्थान पर रही तथा सूफीयान, तब्बसुम, फरहत एवं प्रिन्सीपल शमीम शेख व प्रधानाचार्य उम्मे कुलसुम को सांत्वना पुरस्कार से नवाज़ा गया। प्रतियोगिता में बबीता, यास्मीन रफी, पूनम सोलंकी, अशा, शीरिन, जयश्री, सुरैय्या आमीन, तबस्सुम, हुस्ना, चिन्मय जोशी सहित समस्त अध्यापकगणों का विशेष सहयोग रहा।