चाचा नेहरू के 125वें जन्मोत्सव पर
मॉडल प्रदर्शनी से किया बाल मेले का आयोजन
मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल में बाल दिवस के मौके पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों की ओर से कलात्मक एवं रचनात्मक मॉडलों की प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम ने छात्रों को चाचा नेहरूजी की तरह निरन्तर लगनशील, मेहनती एवं ऊंची सोच वाला बनने को कहा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में निदा गौरी, अल्फशां ने पहला व दूसरा स्थान, गीत, कविता, नाटक में किशोर राघावत व एक मिनट प्रतियोगिता कक्षा ग्यारवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही कक्षा नवी से लेकर कक्षा बारहवीं के कला, विज्ञान एव वाणिज्य के विद्यार्थियों ने भेलपुरी, चाट, नमकीन, फ्रूट सलाद तथा पानीपुरी की खूबसूरत स्टॉल लगााई
इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य रऊफ अंसारी ने छात्रों की हौंसलाअफजाई की। विद्यालय के शिक्षक जिम्मी व्यास, अशोक कुमार, अजीजुलहसन, पीटीआई जुगनू खान का विशेष सहयोग रहा। समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।