Home > Latest News / एनसीसी गतिविधियों में कैडेट्स ने दिखाया ज़ज्बा

एनसीसी गतिविधियों में कैडेट्स ने दिखाया ज़ज्बा

November 18, 2014

एनसीसी गतिविधियों में कैडेट्स ने दिखाया ज़ज्बा
मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एवं
फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के एयरविंग एनसीसी कैडेट्स में दिखा उत्साह

4 राज एयर स्क्वार्डन एनसीसी जोधपुर की ओर से एनसीसी दिवस के उपलक्ष में आयोजित एनसीसी गतिविधियों के अन्तर्गत में मंगलवार को मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम स्कूल एवं फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में एनसीसी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

मौलाना स्कूल प्रिन्सिपल इन्तिखाब आलम ने बताया कि 4राज एयर स्क्वार्डन के अन्तर्गत एनसीसी कैडेट्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान के विषय पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में भाषण पेश किये। बालिका शिक्षा एवं मतदान जरूरी हैं विषय पर आयोजित बाल नाटकों में लड़कियो को शिक्षा देने एवं वोट देने का संदेश दिया गया। अंत में आयोजित एयरोमॉडलिंग शो में कैडेट्स ने कंट्रोल लाइन द्वारा छोटे एयर क्राट के हवाई करतब दिखाकर विद्यार्थियों को रोमांचित कर दिया।

4राज एयर एनसीसी के विंग कमांडि़ंग ऑफिसर डी जोसेफ ने एनसीसी को एकता, अनुशासन का पर्याय बताते हुए एयरफोर्स में केरियर बनाकर, देश सेवा करने का आह्वान किया। वारंट आफिसर निसार अहमद ने कहा कि हर वर्ष नवम्बर माह के अन्तिम रविवार को एनसीसी दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने एनसीसी की बारीकियों और इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, स्कूल एकेडमिक ऑफिसर बाबू खान शेख, फिरोज खान गर्ल्स स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख, निसार अहमद, नूर बानो, महेन्द्र सैन, जुगनू खान, कुम्भाराम सहित समस्त शिक्षकों ने एनसीसी छात्र-छात्राओं की हौंसला अफजाई की। अंत में स्कूल एकेडमिक ऑफिसर बाबू खान शेख के निर्देशन में एनसीसी गीत “हम सब भारतीय हैं” की प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ।